मुरादाबाद: थाना मझोला में पति को खाने में जहर देकर हत्या का प्रयास , पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
थाना मझोला इलाके के टीचर कॉलोनी में 24 जुलाई को फारुख नाम के व्यक्ति को उसकी पत्नी आसिया ने खाने में जहर दे दिया था, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फारुख के परिजनों ने आसिया के खिलाफ सीओ अर्पित कपूर को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग के थी, सीओ के आदेश पर पत्नी आसिया के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज।