मुरादाबाद: थाना मझोला पुलिस ने जिला शाहजहांपुर से स्कूल गेट से अगवा की गई शिक्षिका को सकुशल बरामद किया है
थाना मझोला पुलिस ने जिला शाहजहांपुर से स्कूल गेट से अगवा की गई शिक्षिका को सकुशल बरामद किया है। शिक्षिका ने अपहरणकर्ता से बचने की कोशिश में उसके साथ छीनाझपटी शुरू कर दी थी। इसी कोशिश में अपहरणकर्ता की कार अनियंत्रित हो गई और वो सामने से आ रहे ट्रैक्ट-ट्राली से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुटी तो अपहरणकर्ता कार और शिक्षिका को वहीं छोड़कर भाग निकला।