पथवारी ग्राम में पुरानी रंजिश को लेकर 2 पक्षों में हुआ विवाद, पीड़ित ने थाने में लगाई मदद की गुहार
पथवारी ग्राम में पुरानी रंजिश को लेकर 2 पक्षों में विवाद हो गया। पीड़ित ने थाने में मदद की गुहार लगाई है। शुक्रवार को बड़वारा थाना क्षेत्र के पथवारी ग्राम निवासी सोमनाथ ने थाने में पहुंचकर जानकारी देते हुए आरोप लगाया है कि गांव के ही संतोष एवं उसके परिवार के लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर मेरे साथ गाली गलौज कर मारपीट की है। वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।