गया के किलकारी बिहार बाल भवन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 2025 का समापन रविवार की शाम 4 बजे किया गया।जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर 12 और अंडर 16 बालक वर्ग की रोमांचक प्रतियोगिताएं हुई।वहीं अंडर 16 बालिका वर्ग का परिणाम भी घोषित किया गया।प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी स्कूलों से पहुंचे खिलाड़ियों प्रदर्शन किया।