बरेली: ARTO की गाड़ी ने टुकटुक चालक की जान ली, बिल के नाम पर बारादरी स्थित अस्पताल में हंगामा, परिवार बेहाल
बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के ग्राम इस्लामनगर निवासी अली अहमद (पुत्र मुंशी) टुकटुक चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। बीते कल दोपहर करीब 3:30 बजे जब वह घर लौट रहे थे, तभी बड़े बाइपास पर ARTO लिखी बोलरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अली अहमद का इलाज बारादरी थाना क्षेत्र स्थित रॉयल सिटी हॉस्पिटल में चल रहा था।