पीलीबंगा कस्बे के श्री केसर देव दरबार में आज गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दरबार के संचालक भामाशाह बाबा चेतराम द्वारा की गई।इस कार्यक्रम में भामाशाह बाबा चेतराम ने बेसहारा गोवंश को हरा चारा खिलाने के लिए 22900 का नगद सहयोग दिया ।कार्यक्रम में मनोहर लाल बिश्नोई, राम प्रताप, कुलविंदर सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।