शाहपुरा: रामनिवास धाम में 25 परिवारों को बांटी गई राशन सामग्री, निर्वाण महोत्सव का हुआ शुभारंभ
शाहपुरा। रामस्नेही संप्रदाय के संस्थापक महाप्रभु स्वामी रामचरण महाराज के 228वें निर्वाण महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को रामनिवास धाम में श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। महोत्सव के पहले दिन राम नाम जप यज्ञ के आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। इस दौरान 25 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई।