गोरखपुर: बुधवार देर रात गोरखपुर और आसपास हो रही झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे पर चिंता
गोरखपुर में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच बुधवार देर रात से हो रही झमाझम बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल गई है। वही मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिनों तक मेघगर्जन के साथ बारिश होंगी,साथ ही झोकेदार 30 से 40 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी,आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगो से सजग रहने की अपील किया है।