गोरखपुर: 12 अप्रैल को धूमधाम से निकाली जाएगी चित्रगुप्त जी की विशाल शोभायात्रा, भोजपुरी गायकार राकेश श्रीवास्तव ने दी जानकारी
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र पूर्णिमा को भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्राकट्योत्सव के अवसर पर 12 अप्रैल को सायं 5 बजे से श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा द्वारा एक विशाल शोभायात्रा भगवान श्री चित्रगुप्त जी की निकाली जाएगी ।उक्त की जानकारी भोजपुरी गायकार राकेश श्रीवास्तव ने आज दिन गुरूवार को सुबह 8 बजे प्रेस रिलीज के माध्यम से दी।