कबीरधाम जिले के नेशनल हाईवे 30 पर स्थित ग्राम राजाढार हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मारकर फरार हो गया जिसमे बाइक सवार दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों की सूचना पर पहुंची चिल्फी थाना के डायल 112 में आरक्षक गंगा धुर्वे और चालक मुकेश दास दोनो घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में भर्ती करवाया गया है।