बहराइच: अशरफा गांव में तेज रफ्तार कार ने पति-पत्नी समेत 3 लोगों को रौंदा, हादसे में जिलाधिकारी के रिटायर्ड अर्दली की हुई मौत
बहराइच के दरगाह इलाके के अशरफा गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। नशे में धुत पड़ोसी युवक ने अलाव ताप रहे तीन लोगों को अल्टो से रौंद दिया। हादसे में जिलाधिकारी के रिटायर्ड अर्दली सुंदर लाल यादव की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी पूजा यादव और बेटा अमरीश गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।