बहराइच: संगमपुरवा गांव में अलाव ताप रही सास-बहू झुलसी, हालात गंभीर, इलाज जारी
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के सँगमपुरवा गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। अलाव ताप रही सास-बहु आग में केरोसिन डालते वक्त हादसे का शिकार हो गईं। केरोसिन से भरी पीपीया फटने से सास-बहु बुरी तरह झुलस गईं। घायलों में 35 वर्षीय सुनीता और 60 वर्षीय ज्ञानमती शामिल हैं। दोनों को बहराइच मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।