असरगंज: अवैध मिट्टी एवं बालू उत्खनन मामले में असरगंज पुलिस ने पांच ट्रैक्टर को किया जप्त चार गिरफ्तार
असरगंज थाना पुलिस में अवैध मिट्टी एवं बालू उत्खनन मामले में सोमवार को पांच ट्रैक्टर को जप्त किया साथ ही चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष शिव अमित प्रकाश कौशिक ने बताया कि अवैध मिट्टी बालू उत्खनन मामले में पांच ट्रैक्टर को जप्त किया गया है एवं चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है मामले को लेकर खनन विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है