सोमवार की सायंकाल से देवरिया शहर में दीपावली पर्व पर सतरंगी छठा देखने को मिली। जहां शहर से लेकर गांव तक, गांव से लेकर चौबारे तक, दिया, मोमबत्ती और बिजली के झालरों से जगमग हो रहा था । वहीं घरों में श्रद्धा उल्लास के साथ मां लक्ष्मी और गणेश की पूजन अर्चन हो रही थी। बच्चे जम के पटाखे फोड़ रहे थे। तो बड़े पूजा में व्यस्त थे।यह सिलसिला देर रात तक देखने को मिला ।