मोहनलालगंज: केसरी खेड़ा में दबंग का आतंक, 8 मुकदमे दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में केसरी खेड़ा में राजेंद्र लोधी नामक व्यक्ति पर आतंक फैलाने के आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उसके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई। आरोप है कि वह आए दिन छत पर चढ़कर पड़ोसियों पर पत्थर फेंकता है।