उधवा प्रखंड मुख्यालय स्थित हाईस्कूल के निकट आमबगान में रविवार को अपराह्न करीब 5 बजे झारखंड मुक्ति मोर्चा के 47वें स्थापना दिवस को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अय्यूब अली ने किया। बैठक में मुख्य रूप से झामुमो महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष बसंती हांसदा के अलावा झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए।