बहिलपुरवा के रूखमा खुर्द गांव में दबंग ओम प्रकाश और त्रियुगी नारायण पर आम रास्ते को बंद करने का व्यक्ति गिरधर प्रसाद मिश्रा ने आरोप लगाया है। और मामले की शिकायत लेकर आज गुरुवार की सुबह 11:30 जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा है। शिकायत कर्ता गिरधर प्रसाद ने बताया कि दबंगों ने आम रास्ते पर गेहूं की फसल लगा दी है ,जिससे रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है।