ब्यौहारी: 19 साल से फरार चल रहे ₹10000 के इनामी स्थाई वारंटी को पुलिस ने ब्यौहारी थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के नगर से स्थाई वारंटी गज्जू उर्फ भैया लाल चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,उस पर धोखाधड़ी व अन्य धाराओं पर मामला दर्ज था,19 सालों से स्थाई वारंटी फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु 10 हजार का इनाम भी एसपी ने घोषित किया था।सोमवार की शाम 6.30 बजे यह जानकारी पुलिस ने दी है।