ब्यौहारी: पपौंध थाना क्षेत्र के विजयसोता में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग महिला की मौत, मर्ग कायम
विजयसोता में ट्रेन से कटकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है, बेल बाई जायसवाल 65 वर्ष की ट्रेन से कटकर मौत हो गई जिस पर पुलिस ने अब मर्ग कायम किया है और मामले की जानकारी सोमवार की सुबह 9:00 बजे दी है,पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।