ब्यौहारी: ब्यौहारी के पपौंध मार्ग में बाइक सवार ने मवेशी को मारी ठोकर, बाइक छोड़कर हुआ फरार
ब्यौहारी के पपौंध मार्ग में एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क में बैठे एक मवेशी को ठोकर मार दी जिससे मवेशी को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद बाइक सवार युवक बाइक छोड़ कर भाग निकला, मौके पर पुलिस की डायल हंड्रेड पहुंच कर बाइक को जप्त करते हुऐ, मवेशी के इलाज के लिए डॉक्टर को बुलवाया है।