झांसी: शिक्षा प्रेरकों का 40 माह का वेतन लटका, कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई
Jhansi, Jhansi | Sep 8, 2025 साक्षर भारत मिशन के तहत काम करने वाले शिक्षा प्रेरकों ने 40 महीने से लंबित अपने मानदेय के भुगतान के लिए सोमवार दोपहर 1 बजे जिला अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। प्रेरकों का आरोप है कि 31 मार्च 2018 को बिना किसी पूर्व सूचना के योजना बंद कर दी गई थी, जिससे उनका मानदेय अटक गया।