पहाड़ी थानाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि भारतपुर आईजी व डीग एसपी के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए साइबर ठगीं के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अल्ताफ, शरीफ, आदिल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से अनुसंधान जारी है। मंगलवार शाम 4 बजे पुलिस ने कार्यवाही का प्रेस नोट किया जारी।