झंझारपुर: अररिया संग्राम के मिथिला हाट में नववर्ष पर उमड़ी भीड़, शाम होते-होते हाउसफुल, सड़कों पर लगा जाम
नववर्ष 2026 के पहले दिन मिथिलांचल के प्रमुख पिकनिक स्थल झंझारपुर प्रखंड के अररिया संग्राम स्थित मिथिला हाट में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। 1 जनवरी को सुबह से ही पर्यटकों और स्थानीय लोगों का आना-जाना शुरू हो गया, जो शाम होते-होते अपने चरम पर पहुंच गया।