मोतिहारी: मोतिहारी के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चम्पारण के तत्वावधान में राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 2.0 कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं व्यापक जन-जागरूकता के उद्देश्य से आज माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अभिषेक कुमार दास द्वारा चार प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया