धनौरा: गजरौला गांव चौबारा में दबंग युवकों ने इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार और उसके परिवार को बेरहमी से पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद
गजरौला में एक मिस्त्री और उसके परिवार के साथ दबंगों ने मारपीट की। यह घटना गांव चौबारा की है। इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री सुरेश कुमार प्रजापति ने कार सवारों से सायरन की आवाज कम करने को कहा था। इस पर नाराज होकर कार सवार दबंग उनकी दुकान में घुस गए। दबंगों ने बेल्ट से सुरेश कुमार की पिटाई की। जब उनकी पत्नी मिथलेश और चचेरे भाई पुष्पेंद्र ने बचाने की कोशिश की।