कुटुंबा: छठ वर्तियों ने किया खरना, दोमुहान व पंचदेव धाम चपरा स्थित गंगा सरोवर में देंगे अर्ध्य
छठ पूजा के पावन अवसर पर अंबा क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सोमवार को व्रतियों ने विधि-विधान से खरना अनुष्ठान संपन्न किया, जिसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। अब व्रती मंगलवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे तथा बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन करेंगे।