लोहारू: किसानों के अनिश्चितकालीन धरने के 23वें दिन कई राज्यों के किसान नेताओं का मिला समर्थन
350 करोड़ रुपये के बकाया फसल बीमा क्लेम की मांग को लेकर लोहारू उपमंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय परिसर में जारी अनिश्चितकालीन धरना आज 23वें दिन और अधिक तेज होता नजर आया। धरनारत किसानों को आज संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सह सचिव डॉ. बलवीर सिंह ठाकन ने कहा कि “यह आंदोलन दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रहा है और सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ किसानों की आवा