कौशाम्बी का सबसे बड़ा और पुराने मेले के रूप में जाना जाने वाला उर्स मेला शुरू हो गया है।यहां की मुख्य परम्परा गागर को माना जाता है जो मंगलवार को हुई है।गागर में हजारों लोग शामिल हुए हैं।ख़्वाजा कड़क शाह अब्दाल ये उर्स होता है जो 731 वर्षों से हो रहा है।यहां देशभर से और विदेशों से भी लोग आते हैं।मुतवल्ली वली अशरफ ने बताया कि यह मेला एक सप्ताह तक चलता है।