दलादली रिंग रोड़ स्थित दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा के आभूषणों की चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। चोरी का सीसीटीवी फुटेज रविवार शाम करीब चार बजे से वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर के द्वारा मां दुर्गा के आभूषणों की चोरी करने के बाद वह आराम से वहां से फरार हो गया।