गांव पतरोडा में करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय आशी कंवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका डेढ़ वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बीकानेर आए सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। आज शुक्रवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार आशी कंवर अपने बेटे को गोद में लेकर छत पर कुछ काम कर रही थी उसी दौरान छत के पास से गुजर रही तार के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई