जनपद कौशाम्बी के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा थाना मंझनपुर के विवेचकों के साथ रविवार रात लगभग 11 बजे अर्दली रूम की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान थाना स्तर पर लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की गई और विवेचकों को मामलों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।