कर्वी: भरतकूप के रौली में रफीक पेट्रोल पंप के पास ट्रक के अंदर मृत अवस्था में मिला चालक, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
भरतकूप के रौली में रफीक पेट्रोल पंप के पास बीते रविवार की शाम 7 बजे खड़े ट्रक के अंदर 23 वर्षीय चालक लवकुश पाल पुत्र सभापति निवासी गड़रियन पुरवा मृत अवस्था में मिला है। मृतक किराए पर ट्रक चलाता था और ट्रक पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर उसी के अंदर सो गया था। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के शव का आज सोमवार की दोपहर 12 बजे पीएम कराया है।