नौगावां सादात: नौगांवा के गांव खंडसाल कलां में पूर्व प्रधान व ग्रामीणों ने देखा तेंदुआ, ग्रामीण परेशान
नौगांवा सादात क्षेत्र की धनौरा नौगांवा रोड स्थित गांव खेड़का में बुधवार सुबह लगभग 6 बजे गांव खेड़का का निवासी मास्टर चन्द्रपाल सिंह और पूर्व प्रधान पीतम सिंह टहल रहे थे उसी दौरान जब वह गांव खंडसाल कलां के पास पहुंचे तो गन्ने के खेत से अचानक तेंदुआ सड़क पर आ गया जिसे देखकर मास्टर चंद्रपाल सिंह व पीतम सिंह के होश उड़ गए और उन्होंने शोर मचा दिया।