कोंडागांव: पर्रेबानगांव में बन रहे गौरव पथ में गुणवत्ताहीन कार्य से नाराज ग्रामीण, आरोप- गुणवत्ताहीन सीमेंट का हो रहा है उपयोग
कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक के अंतगर्त ग्राम पर्रेबानगांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लगभग 500 मीटर का गौरव पथ का निर्माण कार्य चल रहा है।लेकिन निर्माण कार्य से पर्रेबानगांव के ग्रामीण नाराज हैं, ग्रामीणों का आरोप है कि सम्बंधित ठेकेदार द्वारा गुणवत्ताहीन कार्य करवाया जा रहा है और गौरव पथ निर्माण में गुणवत्ताहीन सीमेंट का उपयोग हो रहा है