सेंधवा में शिक्षाविद अजय जैन का निधन, नेत्रदान से दो लोगों को मिलेगी रोशनी महावीर कॉलोनी निवासी एवं सेंधवा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर श्री अजय जैन (उम्र 57 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया, जिससे शहर में शोक की लहर फैल गई। निधन के पश्चात मानव सेवा समिति सेंधवा की पहल पर परिजनों की सहमति से नेत्रदान कराया गया।