रामगढ़ चौक: तेतरहाट थाना पुलिस ने अवैध बालू संबंधित मामले में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार,भेजा न्यायिक हिरासत
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना पुलिस ने बालू संबंधित मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मैं भेज दिया है ।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरी गांव निवासी अशोक यादव के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है। तेतरहाट थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के ऊपर अवैध बालू का मामला दर्ज हुआ है।