सदर कोतवाली क्षेत्र के फगुईया समीप शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा युवक मामूली रूप से चोटिल हुआ है। बिसौरी गांव निवासी लखनदेव 25 वर्ष अपने साथी के साथ बाइक से कहीं जा रहा था कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।