सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अवैध देसी कट्टा के प्रयोग का संज्ञान लेते हुए परसा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. जांच के दौरान वीडियो में कट्टा का इस्तेमाल करने वाले अभियुक्त को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर दो अन्य सहयोगी अभियुक्तों को भी पुलिस ने दबोच लिया.गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के पास से एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए