गोड्डा: सरकंडा चौक के पास कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, सदर अस्पताल से किया रेफर
Godda, Godda | Sep 25, 2025 गुरुवार की शाम नगर थाना क्षेत्र के सरकंडा के समीप कार के धक्के से बाइक सवार घायल हो गया। घायल का नाम अशरफुल शेख है जो प.बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला का रहने वाला है। वो गोड्डा में राजमिस्त्री का काम करता है। धक्का मारने के बाद कार घटनास्थल से फरार हो गयी। बाद में घायल को सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया।