काशी पहुंचे संत निरंजन दास का ढोल-नगाड़े और फूलों से हुआ स्वागत, संत रविदास मंदिर पहुंचकर टेकेगे मत्था
Sadar, Varanasi | Jan 30, 2026 संत रविदास जयंती में सम्मिलित होने के लिए श्रीगुरु रविदास जन्मस्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन संत निरंजन दास शुक्रवार की शाम वाराणसी पहुंचे। एक दिन पूर्व जालंधर से चली बेगमपुरा विशेष ट्रेन निर्धारित समय दोपहर 12 बजे के बजाय शाम 5 बजे कैंट स्टेशन पहुंची।