उदवंत नगर: कायम नगर पुल के समीप से गोलीकांड में शामिल एक आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोली कांड में शामिल एक आरोपित को उदवंत नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर 6 नवंबर के दिन 2:00 बजे के करीब जेल भेज दिया। पहचान सेवगार निवासी दिनेश सिंह के रूप में हुआ। गत दीपावली की रात अपने दरवाजे पर दीप जला रहे नीरज कुमार सिंह नामक एक युवक को आरोपियों द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। जिस मामले में दिनेश सिंह को दूसरे आरोपित के रूप में गिरफ्तारी हुई है।