हाथरस: हाथरस रोड़ रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर साधू का जला हुआ शव मिला, GRP, RPF, फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम जांच में जुटी
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के कासगंज मथुरा रेलवे रूट के हाथरस रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक साधू का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही GRP व RPF एवं फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने हाथरस रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के घटना स्थल को सील कर आगे की आगे आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।