लहरपुर: लहरपुर के एक गाँव की छात्रा की लखीमपुर में दुष्कर्म के बाद हत्या, गाँव पहुँचा शव, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
विगत 3 मार्च को उसका शव सदर कोतवाली लखीमपुर क्षेत्र के ग्राम मुड़िया खेरा में एक गन्ने के खेत में पड़ा पाया गया जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों के द्वारा शव लेने से इंकार किया गया और हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने दीपक आंनद मिश्रा निवासी मुड़िया थाना ईशानगर लखीमपुर को बंदी बना लिया।