कसिया: कसया तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन: एएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं,
अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री अभिनव त्यागी द्वारा शनिवार को तहसील कसया पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।