गोला: गोला प्रखंड कार्यालय के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक घायल, सीएचसी गोला में भर्ती
Gola, Ramgarh | Sep 15, 2025 गोला रजरप्पा रोड़ स्थित प्रखंड कार्यालय के पास सोमवार को अज्ञात वाहन के धक्के से एक युवक घायल हो गया। गोला पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। जिस कारण उसका नाम एवं पता की जानकारी नहीं चल पाया।