बडकुही में बाईक से गिरकर युवक घायल हो गया। शुक्रवार को डायल 112 एफआरवी 15 ने तत्काल युवक को अस्पताल पहंुचाकर उसकी जान बचाने में मदद की। शुक्रवार को तीन बजे युवक को परासिया अस्पताल लाया गया। तत्काल उसे रिफर कर दिया गया। युवक को छिंदवाडा से नागपुर रिफर कर दिया गया है। युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। चांदामेटा थाने की डायल 112 ने जान बचाने में मदद की।