अररिया: अररिया कॉलेज के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सवार एक व्यक्ति घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 14, 2025 अररिया रानीगंज मार्ग में अररिया कॉलेज के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सवार एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में शुक्रवार को 3:30 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है.