सीतामऊ: सीतामऊ थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को पुलिस ने धारदार चाकू के साथ पकड़ा
सीतामऊ थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को धारदार चाकू के साथ सीतामऊ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों का नाम अल्ताफ पिता शेख मंसूरी और दिनेश पिता रामलाल नायक है।