अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पीरटांड़ इकाई के आयाम गतिविधि सेवार्थ विद्यार्थी (SFS) के तत्वावधान में सामाजिक सप्ताह के तहत बिशनपुर पंचायत अंतर्गत घाटाडीह गांव में बुधवार को 3 बजे जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अभाविप के प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।