अरवल: जिला मुख्यालय में लोजपा रामविलास पार्टी ने व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया
Arwal, Arwal | Apr 7, 2025 जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में सोमवार दोपहर 2:00 बजे लोजपा रामविलास पार्टी द्वारा व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक राजू तिवारी के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी गई।